Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह rs1000 आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
2024 में शुरू की गई Mahtari Vandana Yojana के बारे में सभी महिलाएं विस्तार रूप से जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं इसलिए आज इस लेख में हम Mahtari Vandana Yojana से संबंधित सभी चीज जैसे पात्रता, आवेदन करना, इत्यादि के बारे में समझेंगे।
अगर आप तेलंगाना से हैं और आप एक बिज़नेस चालू करना चाहते हैं तो तेलंगाना सरकार ने Rajiv Yuva Vikasam Scheme चालू की है जिसमे वो युवाओं को ३ लाख तक का लोन दे रहे हैं।
महतारी वंदन योजना – लाभार्थी भुगतान की स्थिति
जनवरी 2025 मे 11th किस्त महिलाओं को प्राप्त हो चुकी है
2024 | ||
1. Mar – 2024 – Done | 2. Apr – 2024 – Done | 3. May- 2024 – Done |
4. June – 2024 – Done | 5. July – 2024 – Done | 6. July – 2024 – Done |
7. Sep – 2024 – Done | 8. Oct – 2024 – Done | 9. Nov – 2024 – Done |
10. Dec – 2024 – Done | ||
2025 | ||
1. Jan – 2025 – Done | 1. Feb – 2025 – Done | 1. Mar- 2025 – Done |
1. Apr- 2025 – Done |
महतारी वंदन योजना 2024 क्या है?
2024 के विधानसभा चुनाव के समय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के बारे में घोषणा की गई थी। और फरवरी 2024 से ही महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर दी गई। यह एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है जिसमें गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके।
Support no |
Email – dirwcd.cg@gov.in |
Phone – +91-7712220006, +91-0771&6637711 |
Official Website – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से महिलाएं अपने परिवार को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती हैं। इस प्रकार महिलाओं को साल भर में ₹12000 की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य ?
- राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना।
- महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
- महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना।
महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता ?
जो भी महिलाएं महतारी वंदन योजना में आवेदन करना चाहती है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें सबसे पहले पात्रता जानना होगा। क्योंकि कुछ पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
- महिलाएं छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला विवाहित होनी चाहिए।
- महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी इकोनामिक कल वीकर सेक्शन से संबंधित होनी चाहिए।
- महिला बीपीएल कार्ड धारक होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महतारी वंदन योजना के लाभ क्या ?
- इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करके महिलाएं अपने परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगी।
- महिलाएं इस वित्तीय सहायता का उपयोग अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर सकती हैं।
- गर्भवती महिलाएं स्तनपान करने वाली महिलाओं को इस वित्तीय सहायता के माध्यम से सही इलाज मिलना संभव हो सकेगा।
Mahtari Vandana Yojana List कैसे चेक करे ?
- सबसे पहले आप महतारी वंदना योजना आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
- अब आपके सामने ऑफिशल वेबसाइट खुल कर आ जाएगी, जहां पर आपको “अनंतिम सूची” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी है। जैसे- जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम।
- यह सभी जानकारियां भरने करने के बाद आपको पेज को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रोल करना है, और आपके यहां पर हितग्राहियों की जानकारी दिख जाएगी। जिसमें आप सर्च बार में अपना नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं। या फिर एक-एक करके लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
विस्तार में महतारी वंदन योजना की लिस्ट चेक करने के लिए आप उस आर्टिकल को पूरा देख सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana 2024 Importants Documents
छत्तीसगढ़ महतारी वाना योजना का आवेदन पत्र भरने के लिए आपके पास कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है जो कि इस प्रकार हैं।
- मोबाइल नंबर से लिंक्ड आधार कार्ड
- महिला का बचत खाता
- महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड लिंक होना चाहिए और DBT Enable होना चाहिए।
- एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- महिला का निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र
Mahtari Vandana Yojana Apply कैसे करें?
महतारी वंदना योजना में आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए इन दोनों ही तरीकों के बारे में हम समझ लेते हैं।
Mahtari vandana yojana online form:
NOTE :- दरहसल अभी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद कर दी गयी है, तो इसके लिए बेहतर यही रहेगा ke आप ऑफलाइन फॉर्म भरदें, साथ hi ऑनलाइन फॉर्म जैसे ही स्टार्ट होंगे हम आपको बता देंगे जिसके लिए आपको हमारे ब्लॉग पे चेक करते रहना पड़ेगा।
- सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके महतारी वंदना योजना ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएंगे।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके यहां पर अपना मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर डालकर कैप्चा भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, जिसे आपको सफलतापूर्वक भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट पर क्लिक करते ही अब आपके सामने दस्तावेजों को अपलोड करने का विकल्प आएगा तो आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में से उन दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- दस्तावेज अपलोड होते ही आपका महतारी वंदना योजना एप्लीकेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा और इसकी जानकारी आपको समय-समय पर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
Here is the method to apply for pm vishwakarma yojana click here to check the steps to apply online
महतारी वंदना योजना ऑफलाइन फॉर्म:
इस योजना में ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

- इसके लिए आपके नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क करना है।
- यहां पर आपको इस योजना के लिए फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आपको सही रूप से भरना है और साथ ही दस्तावेजों की फोटो कॉपी इसी फॉर्म के साथ अटैच करनी है।
- यह सभी फार्म एवं दस्तावेज लेकर आपको फिर से आंगनबाड़ी केंद्र में जाना है और यह फॉर्म जमा कर देना है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया केंद्र द्वारा पूरी कर दी जाएगी।
- जैसे ही आपका फॉर्म सफलतापूर्वक केंद्र द्वारा सबमिट कर दिया जाता है, आपको इसकी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा मिल जाती है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
महतारी वंदना योजना का पैसा कैसे चेक करें?
महतारी वंदना योजना का पैसा चेक करने के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां पर आप भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करके अपना पैसा देख सकेंगे।
महतारी वंदना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
महतारी वंदना योजना के रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर आप अपने नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
महतारी वाना योजना लिस्ट 2025 में अपना नाम चेक कैसे करें?
लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अनंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करें। अब यहां पर आप अपनी कुछ जानकारियां भर कर लिस्ट प्राप्त कर सकती हैं।
महतारी वंदन का पैसा कब आएगा?
आपके सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर देने के बाद महतारी वंदना का पैसा हर महीने की 10 तारीख को आपके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा।